'हेमंत सोरेन के साथ AAP', सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल्पना सोरेन से कहा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन के मामले में केंद्र को निशाने पर लिया। सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा कि हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पूरी तरह खड़े हैं। पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की प्रशंसा करता है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रविवार (18 फरवरी) को बात की।

सीएम ने बातचीत के दौरान उनके परिवार के प्रति अपना समर्थन जताया और एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "कल्पना जी, हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पूरी तरह खड़े हैं। पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है। किस तरह वे बीजेपी के जुल्मों का सामना कर रहे हैं। आज अगर वो बीजेपी के साथ चले जाते, तो उन्हें जेल न होती, लेकिन उन्होंने सच्चाई का पथ नहीं छोड़ा। उन्हें सलाम!"
सीएम से बात के बाद हेमंत सोरेन के पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने एक्स पर पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। पति हेमंत सोरेने को समर्थन देने के लिए कल्पना ने सीएम केजरीवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कल्पना सोरेन एक्स पर लिखा, "आज दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी से फोन पर बातचीत हुई। अरविंद जी का धन्यवाद कि इस घड़ी में वह झारखण्डी योद्धा हेमन्त जी और झामुमो परिवार के साथ हैं। केंद्र सरकार और बीजेपी का षड्यंत्र आज पूरा देश देख रहा है। झारखण्ड के साथ-साथ दिल्ली एवं अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में कैसे लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है, यह देख हर कोई क्षुब्ध है। केंद्र सरकार और बीजेपी के इस षड्यंत्र का हमें मिलकर मुकाबला करना है...जय जोहार, जय झारखण्ड...।"












Click it and Unblock the Notifications