आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जयप्रकाश नारायण को किया याद
Jay Prakash Narayan Jayanti: देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आपातकाल के दौरान संपूर्ण क्रांति का नारा देने वाले लोकनायक के नाम से मशहूर जय प्रकाश नारायण की जयंती पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। लोकनायक के शब्द को असल मायने में चरितार्थ करने वाले जयप्रकाश नारायण समाजवाद को लेकर समर्पित थे। उनकी छवि बेहद शालीन और मर्यादित राजनेता की भी है। आज उनकी जयंती पर समाजवाद का नारा पूरे देश में गूंज रहा है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर याद किया। केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने अपने जीवन में लोकतंत्र की रक्षा और समाजवाद के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा।"

यूपी में छिड़ा सियासी संग्राम
वहीं यूपी में जेपी की जयंती पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सासंद अखिलेश यादव को पुलिस ने JPNIC में माल्यार्पण करने से रोक दिया, जिसके बाद से देश की राजनीति गरमाई हुई है। आप ने भी अखिलेश यादव का समर्थन किया और योगी सरकार की आलोचना की। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये तानाशाही है। जिसने भी सीएम योगी को ये सलाह दी है, इससे उनकी छवि धूमिल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications