दिल्ली की जनता के नाम केजरीवाल ने लिखा खत, कहा- 'अगर भाजपा को वोट दिया तो'

New Delhi: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई है। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने एक 'जन संपर्क अभियान' की शुरूआत की। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की। इस क्रम में उन्होंने एक पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने हाल के राजनीतिक संघर्ष और सरकार की उपलब्धियों पर विचार किया।

पार्टी कार्यालय में इस जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए केजरीवाल ने दो पृष्ठों की चिट्ठी जारी की। पत्र में उन्होंने अपने इस्तीफे, गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि, और आप सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को एक राजनीति से प्रेरित बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें उन लोगों की सुविधाओं को रोकने के इरादे से गिरफ्तार किया गया था, जो दिल्ली में लगातार काम कर रहे हैं।

Arvind Kejriwal

उन्होंने पत्र में लिखा, मुझे गिरफ्तार इसलिए किया गया क्योंकि मैं आपके लिए काम कर रहा था। यह जानते हुए की मैं भ्रष्टाचार में शामिल में शामिल नहीं था। दिल्ली में आप सरकार द्वारा किए गए काम को लेकर केजरीवाल ने कहा जो काम दिल्ली में हुआ है वो अन्य राज्यों में संभव नहीं है।

'दिल्ली के विकास को बाधित करना उनका इरादा था'

पत्र में केजरीवाल ने साफ तौर पर दिल्ली की योजनाओं को बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि आगर आगामी चुनाव में आप को वोट नहीं दिया, तो ऐसी सुविधाएं, जैसे फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, और महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, बंद कर दी जाएगी।

जनसंपर्क अभियान क्यों जरूरी है?

अपने सरकार के पिछले 10 सालों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, हमारे कामों को देखिए। यदि आपलोग चाहते हैं कि ये सुविधाएं जारी रहे तो आपलोगों को हमें तीसरी बार भी मौका देना चाहिए। आपके वोट की ताकत ही 'AAP' की असली ताकत है। यह पत्र अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 29 अक्टूबर तक दिल्ली के हर घर तक पहुंचाएंगे। यह अभियान केवल मतदाताओं के बीच संवाद स्थापित करने का एक माध्यम नहीं है, बल्कि आप की नीतियों और उनकी आवश्यकताओं को भी सही रूप से प्रचारित करने का प्रयास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+