सत्येंद्र जैन मसाज मामला: कोर्ट में उपस्थित हुए वकील ने बताया गलत, कहा-'ED कर रही नियमों का उल्लंघन'
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में आप नेता और दिल्ली के कैबिनेट मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। बीते दिनों उनकी जमानत पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई भी हुई थी। लेकिन कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। वहीं, जेल में बंद सत्येंद्र जैन पर ईडी की तरफ से अदालत में मसाज और VVIP ट्रीटमेंट देने की शिकायत भी की गई थी। साथ ही मसाज कराते सत्येंद्र जैन का एक वीडियो भाजपा की तरफ से भी शेयर करते हुए जेल अधीक्षक को बर्खास्त करने की मांग की गई थी।
Recommended Video

हालांकि, भाजपा और ईडी के इस आरोप को आप ने निराधार बताया था। आप की तरफ से कहा गया था कि जैन की तबीयत खराब हो गई है। वह जेल में अन्न का सेवन नहीं कर रहे हैं। क्योंकि वह बिना मंदिर जाए खाना नहीं खाते हैं। आप की तरफ से यह भी कहा गया था कि जो वीडियो भाजपा की तरफ से शेयर किया गया है, वह मसाज नहीं बल्कि इलाज का हिस्सा है। क्योंकि जैन को एक्यूप्रेशर की बीमारी है। ऐसे में दवाओं के साथ ट्रीटमेंट के लिए इसका भी प्रयोग किया जाता है। इसकी अदालत से अनुमति भी मिली है।
इधर, आप के आरोप पर जेल के अधिकारियों ने दावा किया है कि जो व्यक्ति मंत्री जैन का मसाज कर रहा था, वो कोई फिजियोथैरेपिस्ट नहीं, बल्की पॉक्सो एक्ट में अरेस्ट हुआ रेप का आरोपी है। वहीं, अब इस पूरे मामले को जैन के वकील ने निजता का हनन बताया है। मंगलवार को एक अदालत के समक्ष पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने आरोप लगाया है कि ईडी अदालत के आदेश और अदालत में दिए गए वचन के बावजूद मीडिया को संवेदनशील जानकारी लीक कर रहा है। हालांकि, ईडी के वकील जोहैब हुसैन ने सत्येंद्र जैन के वकील के आरोपों से इनकार किया है।
मामले को लेकर मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा पर बोला था हमला
सत्येंद्र जैन के मसाज मामले को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था पहले भाजपा की तरफ से जैन को झूठे मामले में फंसाया गया और वहीं, उनकी बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अब तक के इतिहास में कोई गिरी हुई पार्टी है, तो वो भाजपा ही है। क्योंकि भाजपा जैसी पार्टी की तरफ से ही किसी की बीमारी का मजाक बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Massage Video Viral: सत्येंद्र जैन की याचिका पर कोर्ट ने भेजा ED को नोटिस, मंत्री ने लगाया ये आरोप












Click it and Unblock the Notifications