AAP सांसद संजय सिंह का दावा- सीएम अरविंद केजरीवाल को जल्द मिलेगा न्याय
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और आप संसदीय दल के अध्यक्ष संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को भाजपा की साजिश करार दिया। इसके साथ ही संजय सिंह ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जल्द ही न्याय मिलेगा।
पंजाब के अमृतसर में शनिवार को पहुंचे संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताते ही हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।

संजय सिंह ने कहा ईडी ने बिना ऑर्डर की कापी के दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल की जमानत पर स्टे ले लिया। उन्होंने कहा न्यायपालिका के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।
इसके साथ ही संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रोयल बांड के जरिए करोड़ों का घोटाला भाजपा ने किया उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ईडी और सीबीआई कार्रवाई अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य आम आदमी पार्टी के बेगुनाह नेताओं के खिलाफ की जा रही है। उनहोंने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ है...उनके पास हमारे खिलाफ कोई सबूत नहीं है, बीजेपी ने भ्रष्टाचार किया है। हमें उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।
इसके अलावा संजय सिंह ने बताया कि मानहानि मामले में सुनवाई की अगली तारीख 18 जुलाई है। इस मामले में अंतिम फैसला जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है।
#WATCH | Amritsar, Punjab: AAP leader Sanjay Singh says, "The next date of hearing in the defamation case is 18th July. Final verdict in this case will be announced soon..."
— ANI (@ANI) July 6, 2024
On Delhi CM Arvind Kejriwal he says, "...Narendra Modi led government is against the leader of AAP...They… pic.twitter.com/3KFwl5SuY0












Click it and Unblock the Notifications