'मुझे CBI दीजिए, 2 घंटे के भीतर मोदी, अडानी को गिरफ्तार कर लेंगे', संजय सिंह ने किया दावा

संजय सिंह ने कहा, ''मुझे दो घंटों के लिए सीबीआई और ईडी दे दीजिए, मैं दावा करता हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उद्योगपति गौतम अडानी को गिरफतार कर लेंगे।''

aap mp sanjay singh

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, जिन्हें सोमवार को आप के अन्य नेताओं के साथ नजरबंदी से रिहा किया गया था, उन्होंने अब भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। संजय सिंह ने कहा, ''मुझे दो घंटों के लिए सीबीआई और ईडी दे दीजिए, मैं दावा करता हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उद्योगपति गौतम अडानी को गिरफतार कर लेंगे।''

'केजरीवाल को

'केजरीवाल को "बदनाम" करने की है साजिश'

दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए सिसोदिया के समर्थन में रविवार को सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के लिए संजय सिंह और आप के अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया था। अपनी रिहाई के बाद एएनआई से बात करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली के सीएम को "बदनाम" करने का प्रयास कर रही है, यह दावा करते हुए कि केजरीवाल और उनकी पार्टी का नाम खराब करने के सभी प्रयास विफल हो जाएंगे।

'जल्द ही पीएम मोदी की तानाशाही का अंत होगा'

'जल्द ही पीएम मोदी की तानाशाही का अंत होगा'

संजय सिंह ने कहा, ''जल्द ही पीएम मोदी की तानाशाही का अंत होगा। उन्होंने देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री (मनीष सिसोदिया) को गिरफ्तार किया। वह अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की हरकतों से उनकी छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह एक कायराना हरकत थी।"

'2 घंटे के भीतर मोदी-शाह को गिरफ्तार कर लूंगा'

'2 घंटे के भीतर मोदी-शाह को गिरफ्तार कर लूंगा'

संजय सिंह ने कहा, "मुझे ईडी और सीबीआई दो, मैं दो घंटे के भीतर मोदी, अमित शाह और अडानी को गिरफ्तार कर लूंगा। जब आपके पास जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने की शक्ति होगी तो आप कुछ भी कर सकते हैं।"

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार अप्रभावित रहेगी और अपना काम करेगी भले ही भाजपा अपने सभी मंत्रियों को गिरफ्तार कर ले। उन्होंने कहा, "मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और अडानी के साथ भाजपा की दोस्ती ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भले ही वे (भाजपा) हमारे सभी मंत्रियों को गिरफ्तार कर लें, हमारी सरकार अपना काम करेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+