AAP ने दिल्ली MCD मेयर चुनाव के लिए महेश खिची को बनाया उम्‍मीदवार, गोपाल राय ने दी जानकारी

दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 26 अप्रैल 2024 को होना है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मेयर चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्‍मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को देवनगर वार्ड पार्षद महेश खिची को आप ने अपना पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।

aap gopal rai

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली आप संयोजक गोपाल राय ने इसका ऐलान किया है। गोपाल राय ने घोषणा की कि महेश खिची आप के मेयर का चेहरा होंगे, जबकि अमन विहार के पार्षद रविंदर भारद्वाज डिप्टी मेयर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। भारद्वाज अमंद विहार वार्ड से दूसरी बार पार्षद हैं और पहले स्थायी समिति के सदस्य रह चुके हैं।

दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने बताया इस साल आरक्षित वर्ग से मेयर चुना जाना है। उन्‍होंने कहा इस बार आप से मेयर उम्मीदवार महेश खिची होंगे वह करोल बाग के देव नगर वार्ड-84 से पार्षद हैं।

मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। एमसीडी अधिकारियों ने कहा कि इस चुनाव चक्र में मेयर का पद अनुसूचित जाति के पार्षदों के लिए आरक्षित है और नामांकन 18 अप्रैल तक दाखिल किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि एमसीडी मेयर को एक साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। पिछली बार के एमसीडी मेयर और डिप्‍टी मेयर चुनाव फरवरी और अप्रैल में चुनाव हुआ था पिछले दो चुनावों में पूर्वी पटेल नगर से आम आदमी पार्टी की पार्षद शैली ओबेरॉय का दिल्‍ली के मेयर पद के लिए चुनाव हुआ था।

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि ये दोनों उम्मीदवार ओबेरॉय द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने एमसीडी से बीजेपी को बाहर कर दिया है और वे आगामी लोकसभा चुनावों में भी इसी तरह वोट देंगे।

आम आदमी पार्टी के दिल्‍ली संयोजक गोपाल राय ने कहा चंडीगढ़ मेयर चुनाव इस बात का उदाहरण है कि भारतीय जनता पार्टी कैसे वोट चुराने में सक्षम है। हम उनकी सभी योजनाओं का सामना करने के लिए तैयार हैं।"

आप नेता और दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा मेयर पद के उम्मीदवार महेश खिची 2012 में इसकी स्थापना के बाद से पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस साल एमसीडी मेयर का चुनाव आरक्षित वर्ग के पार्षदों में से किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+