AAP सांसद संजय सिंह का दावा- एक साल से ज्‍यादा नहीं चलेगी एनडीए की "बैशाखी" सरकार

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर विपक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें लोगों को स्वीकार नहीं होंगी। इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि भाजपा की यह रणनीति अंततः उसके घटक दलों को तोड़ देगी।

आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने पूछा आज आपने हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और मुझे भी जेल में डाल दिया गया। हेमंत सोरेन, संजय राउत और अनिल देशमुख को भी यही झेलना पड़ा। क्या आप विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं?"

sanjay singh

संजय सिंह के भाजपा पर आरोप

संजय सिंह ने "भाजपा अपने ही घटक दलों को तोड़ देगी। यह 'बैसाखी' सरकार छह महीने से एक साल से अधिक नहीं चलेगी। हम राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और मौका आने पर वैकल्पिक सरकार बनाएंगे।"

उन्‍होंने भाजपा द्वारा मंत्रालयों का बंटवारा उसकी मंशा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। पिछली एनडीए सरकारों की तरह यह सरकार भी लंबे समय तक नहीं चलेगी। मोदी का मौजूदा कार्यकाल एक साल भी पूरा नहीं होगा।

संजय सिंह ने दावा किया कि हम राजनीतिक गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहे हैं। जैसे ही हमें मौका मिलेगा, वैकल्पिक सरकार सत्ता में आ जाएगी। मौजूदा सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

लोकसभा अध्यक्ष चुनाव के बारे में सिंह ने कहा हमने टीडीपी और एनडीए दलों से अपील की है। अगर बीजेपी आपको अध्यक्ष के रूप में नहीं चुनती है, तो अपने उम्मीदवार का समर्थन करने पर विचार करें। यह मेरा व्यक्तिगत विश्वास है।

संजय सिंह ने कहा अगर स्पीकर बीजेपी से होगा तो इससे तीन नुकसान होंगे। संविधान से समझौता होगा, सांसदों के साथ दुर्व्यवहार होगा और आरएलडी, जेडीयू और जेडीएस जैसी पार्टियां टूट जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+