Delhi: आप सांसद संजय सिंह का ईवीएम पर बयान, 80 लोकसभा सीटें संदेह के घेरे में हैं
Delhi: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाएं हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देशों में ईवीएम को विरोध हो रहा है। भारत में लंबे वक़्त से विरोध हो रहा है, लेकिन विरोध को मजाक बनाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा में एनडीए सरकार की 80 सीटें संदेह के घेरे में हैं। यदि इसकी सही तरीके से गणना हो जाए, तो एनडीए सरकार गिर जाएगी। संजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग को ईवीएम पर सख्त निर्णय लेना चाहिए।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका जैसा देश यह कह रहा है कि ईवीएम को बंद किया जाना चाहिए. वहां भी ईवीएम से धांधली के प्रकरण सामने आ चुके हैं। हम लोग यह बात कहते हैं, तो चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी वाले मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या यह चिंता का विषय नहीं है कि बटन किसी और का दबाया जा रहा है और वोट किसी और को जा रहा है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना और उद्धव ठाकरे के प्रत्याशी पहले जीत रहे थे। उन्हें हरावा दिया गया। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार की लगभग 80 सीटें ऐसी हैं, जो संदेह के घेरे में हैं। आप नेता ने दावा किया कि यदि सही तरीके से इन सीटों पर मतदान की काउंटिंग हो जाए, तो एनडीए सरकार गिर जाएगी।
यह भी पढ़ें Delhi: आप विधायक पहुंचे केंद्रीय मंत्री पाटिल के बंगले, जनसंकट पर कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications