15 माह की बच्ची के इलाज के लिए आप सांसद संजय सिंह ने आम जन से मांगी आर्थिक मदद
15 माह की बच्ची शिवांशी मिश्रा ऐसी गंभीर और दुर्लभ बीमारी झेल रही है जिसका इलाज करवाने के लिए 17 करोड़ रुपये की जरूरत है। शिवांशी का इलाज इतना महंगा है कि उसके परिवार के लिए संभव नहीं है। शिवांशी के जान बचाने के लिए अब दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

आप सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बीमार बच्ची और उसकी मां के साथ नजर आ रहे हैं। संजय सिंह ने कहा मासूम बच्चे ऐसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं कि जिसका इलाज किसी सामान्य परिवार के लिए संभव नहीं है। सांसद ने कहा आप सबकी मदद से ही इस बच्ची का जीवन बचाया जा सकता है । आप सबसे हाथ जोड़ कर प्रार्थना है इस बच्ची के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाएं।
इस दुर्लभ बीमारी से पीडि़त है शिवांशी
संजय सिंह ने बताया शिवांशी मिश्रा उसी तरह की बीमारी से ग्रसित है जिस बीमारी से दिल्ली के अनमय और अनय पीडि़त थे। उन्होंने बताया बिहार के सीतामढ़ी की इस मासूम बच्ची को SMA टाइप 2 (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप 2) नाम की बीमारी है। ये ऐसी गंभीर और दुर्लभ बीमारी है जिसका इलाज 17 करोड़ का इंजेक्शन लगाने से हो सकता है।
आपकी मदद से इस बच्ची की बच सकती है जान
संजय सिंह ने बताया इस बच्ची के पिता आकाश मिश्रा तमिलनाडु में डॉक्टर हैं। मां आरती समेत पूरा परिवार बच्ची की जान बचाने के लिए परेशान हैं। इस मासूम बच्ची के दादा एयर फोर्स में फ्लाइंग अफसर रहे हैं। मैं आप सबसे ये कहूंगा कि जब देश में कोई आपदा आती है तो आप सब मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं। इस बच्ची को एक बच्ची के तौर पर मत देखिए इसकी बीमारी को एक आपदा के रूप में देखिए। एक बहुत बड़े संकट के रूप में देखिए।
आइए सब मिलकर इस मासूम की जान बचाते हैं
संजय सिंह ने कहा मैं ये कहता हूं देश के 17 हजार लोग भी अगर 10-10 हजार रुपये इस बच्ची के लिए दें तो इस बच्ची की जान बच सकती है। 140 करोड़ आबादी वाले देश में 17 हजार लोगों के लिए 10-10 हजार रुपये देना कोई मुश्किल बात नहीं है अगर 10- 10 हजार नहीं तो एक या दो हजार या लाख दान करते हैं तो ये 17 लाख की रकम बहुत बड़ी नहीं है । आपके द्वारा की गई मदद से एक बच्ची की जान बचा सकती है इसलिए आइए सब मिलकर इस मासूम बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए अपनी ओर से मदद का हाथ बढ़ाते हैं।
मासूम बच्चे ऐसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे है, जिसका इलाज किसी सामान्य परिवार के लिए संभव नही है। बिहार( सीतामढ़ी)की मासूम शिवांशी को SMA टाइप2 नाम की बीमारी है। जिसके इलाज के लिए लगभग 17करोड़ का इंजेक्शन लगता है । आप सबकी मदद से ही इस बच्ची का जीवन बचाया जा सकता है । आप… pic.twitter.com/03PVC811jv
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 27, 2023












Click it and Unblock the Notifications