राजधानी दिल्ली की आबो-हवा हुई खराब, निपटने को सामने आई AAP

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए जंग छेड़ दिया है। सीएम आतिशी से लेकर मंत्री और आप विधायक पूरी मुस्तैदी के साथ वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पानी छिड़काव अभियान की शुरुआत की है।

आप विधायक चौधरी सुरेंद्र कुमार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अपने क्षेत्र में एंटी स्मॉग गन वैन को हरी झंडी दिखाकर फ़्लैग ऑफ किया। वहीं, आज अम्बेडकर नगर विधानसभा में विधायक अजय दत्त ने एंटी स्मॉग गन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस पहल हमारे वातावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक प्रयास है।

Surendra Kumar

विधायक कुलदीप कुमार और मोहिंदर गोयल ने भी अपने इलाके में Smog Van को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली की हवा को साफ़ और स्वस्थ रखने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे धूल और प्रदूषण के कणों को कम किया जा सके।

बता दें कि दिवाली पर इस बार दिल्ली की हवा पटाखों की वजह से खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई थी। पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रदूषण कम हुआ है। दिल्ली सरकार ने लोगों से पटाखों की जगह दीप जलाने की अपील की थी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पर्यावरण को बचाने के लिए दिल्ली के लोगों से आगे आने की अपील की है।

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए 21 सूत्रीय एक्शन प्लान तैयार किया था। साथ ही Green War Room की स्थापना की थी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने Pollution के खिलाफ अभियान चलाया है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने निर्माणाधीन मकानों के लिए भी गाइडलान जारी की है, ताकि दिल्ली में प्रदूषण कम हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+