एम्स के सुरक्षाकर्मी पर हमला मामले में आप विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को एम्स के सुरक्षकर्मी पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

12 सितंबर को एम्स के सिक्योरिटी स्टाफ ने सोमनाथ भारती के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था।

somnath bharti

विधायक सोमनाथ भारती पर आरोप

दिल्ली के मालवीय नगर से आप विधायक सोमनाथ भारती पर एम्स के सिक्योरिटी ऑफिसर ने आरोप लगाया था कि उन्होंने सरकारी काम में दखलंदाजी किया और हॉस्पिटल में हंगामा खड़ा कर शांति को भंग किया।

सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट!

सुरक्षा अधिकारी ने 12 सितंबर को थाने में इस मामले में केस दर्ज कराया था। सुरक्षा अधिकारी का कहना था कि 300 समर्थकों के साथ हॉस्पिटल आए आप विधायक सोमनाथ भारती ने एम्स के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की।

एम्स के सुरक्षाकर्मी सोमनाथ भारती को समर्थकों के साथ हॉस्पिटल के कैंपस से बाहर जाने को कह रहे थे।

सोमनाथ भारती ने दी थी सफाई

आरोपों के बाद सोमनाथ भारती ने सफाई दी थी कि हॉस्पिटल गैरकानूनी तौर से सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर रहा है और इसे कार पार्किंग एरिया के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली जमानत

यौन शोषण मामले में फंसे आप विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली कोर्ट से जमानत मिल गई है।

आप का है विवादों से पुराना नाता, देखिए

aam aadmi party
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+