'जीवन में कभी एक करोड़ रुपये नहीं देखे', सुकेश चंद्रशेखर के 60 करोड़ रुपये के आरोप पर AAP
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने आप को 60 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया है, जिसका जवाब देते हुए आप विधायक और पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने अपने जीवन में एक करोड़ रुपए नहीं देखे।

AAP Responding to conman Sukesh Chandrashekhar's claim: जेल में बंद 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी पर एक बार फिर पैसे देने का बड़ा आरोप लगाया है। मंगलवार को पटियाला कोर्ट में पेशी के दौरान सुकेश ने मीडिया से दावा करते हुए कहा कि उसने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए हैं। जिस पर अब आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने जवाब दिया है।
ठग का आरोप आप को दिए 60 करोड़ रुपए
दरअसल, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उन्होंने AAP को 60 करोड़ रुपये दिए। सुकेश के वकील अनंत मलिक ने मीडिया को बताया कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने कॉनमैन का बयान लिया और कहा कि जांच की जानी चाहिए। अपने बयान में वकील मलिक ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने AAP को 60 करोड़ देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत दिल्ली के उपराज्यपाल से भी की गई थी। हाई पावर कमेटी का कहना है कि आरोप काफी गंभीर हैं इसकी जांच होना चाहिए। जांच एजेंसियां जब उन्हें बुलाएंगी वे अपनी बात रखेंगे।
सुकेश चंद्रशेखर के दावे पर आप का जवाब
आप प्रवक्ता ने सुकेश चंद्रशेखर के दावे का जवाब देते हुए कि कहा कि, "हमने अपने जीवन में कभी भी 1 करोड़ रुपये एक साथ नहीं देखे। हमें यह भी नहीं पता कि एक करोड़ में कितने बैग आते हैं।' सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि, 'बीजेपी की मीनाक्षी लेखी भी सुकेश चंद्रशेखर को सुकेश जी कहती हैं। चंद्रशेखर बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं और उन्हीं के इशारे पर बोल रहे हैं।' भारद्वाज के बताया कि यह वही सुकेश चंद्रशेखर हैं, जिन्होंने गृह मंत्री के नाम पर रैनबैक्सी के मालिकों से 230 करोड़ रुपये लिए थे।'
दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश
आपको बता दें कि सुकेश वर्तमान में हाई-प्रोफाइल लोगों और मशहूर हस्तियों से कथित रूप से पैसे ऐंठने के आरोप में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। इससे पहले उसे तिहाड़ जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में मौत की धमकी का हवाला देते हुए बार-बार जेल बदलने के अनुरोध के बाद उन्हें ट्रांसफर कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications