MCD Election 2022: अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने AAP विधायक के साथ की मारपीट, टिकट बेचने का आरोप, VIDEO
दिल्ली नगर निगम चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ सोमवार को उनकी ही पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथापाई की।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ सोमवार को उनकी ही पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथापाई की। बताया जा रहा है कि एमसीडी चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आप के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ हाथापाई की है।

हालांकि, इस घटना पर आप की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ मारपीट की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उनका मेडिकल टेस्ट किया गया है, कोई बाहरी चोट नहीं मिली है।
कांग्रेस ने कसा तंज
बयान के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी और दिल्ली भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो साझा किया है। जिसमें यादव पहले आपस में भिड़ते और फिर हाथापाई करते दिख रहे हैं।
'केजरीवाल का पाप, सजा विधायक को'
श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया कर कहा कि कड़ी निंदा, केजरीवाल के पापों की सजा विधायक को मिल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि आप विधायक की पिटाई इसलिए हुई क्योंकि राज्यसभा सीटों के टिकट बेचने के बाद 'कट्टर ईमानदार' पार्टी ने एमसीडी सीटों के टिकट बेचे।
बीजेपी ने साधा निशाना
बीजेपी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आप विधायक की पिटाई हुई। गुलाब सिंह यादव पर टिकट बेचने का आरोप लगा जिसके चलते उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पिटाई की। भाजपा नेताओं ने कथित वीडियो भी साझा किया और घटना पर केजरीवाल से प्रतिक्रिया मांगी।












Click it and Unblock the Notifications