जांच में शामिल होने जामिया नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे अमानतुल्लाह खान, शावेज खान को फरार कराने में की थी मदद

AAP MLA Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान गुरुवार को जामिया नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे। शावेज खान को फरार कराने के मामले में अमानतुल्लाह खान जांच में शामिल होने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे है। दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पुलिस जांच में शामिल होने को कहा था।

कोर्ट के इस आदेश के बाद अमानतुल्लाह खान पुलिस जांच में शामिल होने के लिए जामिया नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे है। पुलिस के सवालों का जवाब देने के बाद देर शाम को वे पुलिस स्टेशन से निकल गए। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम को बाधित किया, जो शावेज खान को गिरफ्तार करने के लिए इलाके में गई थी।

AAP MLA Amanatullah Khan

शावेज खान को कोर्ट से PO (भगोड़ा) घोषित किया गया था और कथित तौर पर जामिया नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज 2018 की एफआईआर में वांछित था। पुलिस द्वारा एफआईआर के बाद से ओखला सीट से आप विधायक अमानतुल्लाह खान फरार हो गए थे और पिछले तीन दिनों से वे पुलिस के सामने नहीं आए थे।

बता दें कि खान के फरार होने के बाद से दिल्ली पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में उनकी तलाश कर रही थी। आजतक की खबर के मुताबिक, इस मामले में अमानतुल्लाह खान ने बुधवार को दावा करते हुए कहा था कि क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड के दौरान जिस शावेज़ को पकड़ा था वो जमानत पर था और उसने जमानत के कागजात दिखाए थे।

जबकि कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक शावेज़ खान को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि शावेज़ खान को जामिया इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा था। उस वक्त अमानतुल्लाह और उनके कुछ समर्थकों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला किया और आरोप को पुलिस के कब्जे से छुड़वा कर फरार करवा दिया था।

अमानतुल्लाह ने खुद को फंसाए जाने का लगाया था आरोप

अमानतुल्लाह ने हाल ही में पुलिस कमिश्नर को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने खुद फंसाए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने चिट्ठी में लिखा था, 'दिल्ली पुलिस के कुछ लोग मुझे झूठे मामले में फंसा रहे हैं। जिस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा था, वो जमानत पर है। पुलिस अपनी गलती छिपाने के लिए मुझे झूठे मामले में फंसा रही है।'

पुलिस ने खारिज किया दावा

अमानतुल्लाह खान के इस दावे को दिल्ली पुलिस ने खारिज कर दिया है। साथ ही, पुलिस ने आप विधायक के घर पर दो बार नोटिस भी चस्पा किया था। पुलिस ने उन पर अपराधियों को भगाने, सरकारी काम में बाधा डालने और माहौल बिगाड़ने के आरोप लगाए हैं। इसी मामले में खान आज पुलिस के सामने पेश हुए।

ये भी पढ़ें: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दी घर में दबिश, जानिए मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+