AAP MLA ने BJP विधायक पर MCD वर्कर को थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, प्रूफ के लिए वीडियो भी शेयर किया
AAP आदमी पार्टी के विधायक ने भाजपा विधायक पर एक एमसीडी वर्कर को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। आप विधायक की तरफ से भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलदीप कुमार ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक पर राष्ट्रीय राजधानी में एक सफाई कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। इसको लेकर दिल्ली के कोंडली निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को गाली देते हुए और थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को आप विधायक ने लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा को बताया है।
आप विधायक ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने राजनीति को नफरत की राजनीति में बदल दिया है। लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा ने ड्यूटी पर तैनात एमसीडी कर्मी से बदसलूकी की और थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही विधायक ने कहा कि हमें भाजपा पर कार्रवाई करने की जरूरत है। वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई ने विधायक के हवाले से कहा है कि लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा ने सफाई कर्मचारी से सार्वजनिक शौचालय से सटे एक कमरे की चाबी मांगी थी। ऐसे में कार्यकर्ता चाबी नहीं दे सका, इसलिए उसे भाजपा विधायक ने थप्पड़ मार दिया।
AAP ने भाजपा पर लगाया दलितों के अपमान का आरोप
आप ने वीडियो के जरिए भाजपा पर दलितों का अपमान करने का भी आरोप लगाया है। आप की तरफ से कहा गया है कि भाजपा विधायक अभय वर्मा ने सफाई कर्मचारी को गाली देकर दलितों का अपमान किया है। आप दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगी। वहीं, इस मामले को लेकर हम कल भाजपा विधायक के आवास के सामने विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।
भाजपा ने आप के आरोपों को किया खारिज
हालांकि, आपके आरोपों को भाजपा विधायक ने खारिज किया है। भाजपा विधायक अभय वर्मा ने कहा कि आप बौखला गई है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनगर विधानसभा अंतर्गत नगरनिगम चुनाव में 4 में 3 सीट हारने के बाद पार्टी बौखला गई है। ऐसे में कल की घटना को विधायकों ने तोड़मरोड़कर पेश किया है। आप विधायक की तरफ से उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश रची जा रही है।
आप को एमसीडी में मिली थी बड़ी जीत
दिल्ली एमसीडी के चुनाव में आप को बड़ी जीत मिली थी। पार्टी को यहां पर कुल 135 वार्डों में जीत मिली है। आपको बता दें कि दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 वर्षों से भाजपा का कब्जा था।
ये भी पढ़ें- धर्मांतरण कांड में दमोह जिले के एसपी का तबादला, भाजपा नेता ही हटवाने जोर लगा रहे थे












Click it and Unblock the Notifications