धर्मांतरण कांड में दमोह जिले के एसपी का तबादला, भाजपा नेता ही हटवाने जोर लगा रहे थे
मप्र में धर्मांतरण के लगातार सामने आ रहे मामलों में ठोस और कठोर कार्रवाई न करने के आरोपों के बीच दमोह जिले के एसपी डीआर तेनीवार का तबादला कर दिया गया है।

Madhya Pradesh के दमोह जिले में चल रहे धर्मांतरण कांड में आधिरकार पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार पर गाज गिर ही गई। सुर्खियों में रहे धर्मांतरण मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई न करने के उन पर आरोप लग रहे थे। बीते दिनों दमोह पहुंचे सीएम शिवराज के सामने हैलीपेड पर एसपी के हटाने के लए नारेबाजी भी की जा रही थी। बता दें कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी धर्मांतरण प्रकरण में एसपी डीआर तेनीवार की ढीली कार्यप्रणाली और मंशानुसार काम न करने के कारण नाराज था। बहरहाल 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह को दमोह जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मप्र शासन के गृह विभाग ने आदेश जारी का दमोह जिले के एसपी डीआर तेनीवार का तबादला कर दिया है, उन्हें सेनानी, 13 वी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल ग्वालियर भेजा गया है। उनकी जगह पर यहां से आईपीएस राकेश कुमार सिंह जो 2010 बैच के अधिकारी है, उन्हें दमोह जिले में बतौर एसपी कमान सौंपी गई है। बता दें कि वर्तमान एसपी तेनीवार लगातार धर्मांतरण मामले को लेकर भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए थे। वहीं राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग भी उनसे नाराज बताया जा रहा था। आयोग द्वारा बार-बार निर्देश देने, जांच की प्रगति की कार्रवाई न बताने को लेकर, गिरफ्तारी व आरोपियों पर कार्रवाई न करने को लेकर नोटिस पर नोटिस जारी कर चुका था।
सीएम के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी
बीते दिनों दमोह में पूर्व मंत्री जयंत मलैया के यहां आयोजित अमृत महोत्सव में शामिल होने सीएम आए थे। हैलीपेड पर जैसे ही सीएम हैलीपेड से उतरकर कार की तरफ बढ़े थे, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवराज के सामने एसपी हटाओ, दमोह बचाओ के नारे लगाए थे। सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया था।












Click it and Unblock the Notifications