लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर आप मंत्री ने सौरभ ने किया ये खुलासा
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 26 विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में सीट-बंटवारे को लेकर मंथन शुरू कर दिया है कि वे कितनी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहेंगे। कांग्रेस मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है क्योंकि गठबंधन में शामिल अधिकांश क्षेत्रीय दलों ने सीट-बंटवारे के पहलू में किसी भी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया है। वहीं दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर लगाई गई अटकलों के बीच दिल्ली सरकार के मंत्री और आप आदमी पार्टी के नेता सौरभ भरद्वाज ने बुधवार को इस मुद्दें पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा
मैं आपको औपचारिक रूप से बता रहा हूं, अखबारों या टीवी चैनलों पर आने वाली सभी अटकलें कांग्रेस और हमारे बीच जो चर्चा चल रही है, उस सच्चाई के आसपास नहीं हैं। हमारी बातचीत बहुत सकारात्मक तरीके से चल रही है। जिम्मेदार गठबंधन सहयोगियों के रूप में चर्चा चल रही है। प्रयास गठबंधन को मजबूत बनाने का है। पार्टियों के हित बाद में हैं, राष्ट्रहित पहले है...कांग्रेस के साथ अगली बैठक जल्द होगी। हम संपर्क में हैं... यह सामान्य समय पर नेताओं की उपलब्धता के आधार पर कल या परसों हो सकता है।
बता दें दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में है और दिल्ली में सात लोकसभा सीटें हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया कि AAP ने दिल्ली में कांग्रेस को तीन लोकसभा सीटों की पेशकश की थी इस बीच, टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि कांग्रेस ने पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्व और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications