TMC के समर्थन में आए AAP नेता सौरभ, बोले- जांच एजेंसियों और पुलिस के जरिए विपक्ष को चुप कराना चाहती है भाजपा
AAP supported TMC: तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री सौरभ भारद्वाज मंदिर मार्ग थाने पहुंचे थे और यहां पर टीएमसी सांसदों से मुलाकात की और धरना करते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

बता दें चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे नेता डेरेक ओ ब्रायन समते कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था जिन्हें बाद में रिहा कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने बताया हमने सभी नेताओं को रिहा कर दिया था और सभी को यहां से जाने के लिए कहा था लेकिन टीएमसी नेता नहीं गए। सभी टीएमसी सांसद मंदिर मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।
आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा आज देश में घोर तानाशाही है। टीएमसी विधायक और सांसद क्या कह रहे हैं? जो उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के चलते पूरे देश में आदर्श अचार संहिता लागू हसभी एजेंसियों और सरकारी तंत्र को तटस्थ चुनाव आयोग के तहत आना चाएिए लेकिन जिस प्रकार से विपक्षी नेताओं पर ईडी और एनआईए की छापेमारी चल रही है ऐसा लगा रहा है कि केंद्र सरकार इस लोकसभा चुनाव में विपक्ष को चुप कराना चाहती है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में प्रचार कर रहे हैं और विपक्षी नेताओं पर सीबीआई के छापे पड़ रहे हैं।" आईटी, ईडी और अब एनआईए भी पहुंच गई है, केवल विपक्षी दलों के खिलाफ ही ऐसी कार्रवाई क्यों हो रही है?
सौरभ ने कहा इससे पता चलता है कि ये संस्थाएं आजकल ईसी के अंतर्गत आती हैं और उन्होंने विपक्षी दलों के अभियान को पटरी से उतारने की खुली छूट दे दी है क्या कोई अभियान चलाएगा या किसी वकील से मिलेगा?
#WATCH | Delhi: AAP leader and Delhi minister Saurabh Bharadwaj says, "It's a blatant tanasahi (dictatorship) in the country today. What TMC legislators and MPs are saying? MCC is in force. PM is doing campaigning across the country; opposition leaders are raided by CBI, I-T, ED,… pic.twitter.com/ORvVu3wCGg
— ANI (@ANI) April 9, 2024












Click it and Unblock the Notifications