दिल्ली में छठ पूजा को लेकर घमासान, सौरभ भारद्वाज का आरोप- 'BJP नेताओं ने छठ घाट पर ताला लगवा दिया'
Chhath Puja 2024: दिल्ली में छठ पर्व को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी जंग छिड़ गई है। मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पूर्वांचल विरोधी होने का आरोप लगाया। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने छठ घाट बनाए जाने से रोके जाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि छठ पूजा का विरोध करते हुए भाजपा के नेताओं ने छठ घाट पर ताला लगवा दिया। आस्था के इस महापर्व के लिए संघर्ष जारी है।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम आज चिराग दिल्ली में हैं। यहां के दलित समुदाय के लोग पिछले 300 सालों से इस 'भीम पुलिया' रोड का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। लेकिन पिछले एक महीने से भाजपा की DDA ने इस रोड को बंद कर दिया है, जिससे लोग यहां छठ पर्व नहीं मना पा रहे हैं। जबकि दिल्ली सरकार ने इसकी परमिशन भी दी है और पैसा भी दिया है। ऐसा क्यों किया जा रहा है? पूरे थाने की पुलिस को लगा दिया है और छठ नहीं मनाने दी जा रही है।

आगे उन्होंने कहा, ये हमारे गांव का 300 साल पुराना रास्ता है, जितना भी हमारा दलित समाज है वो इस रास्ते को इस्तेमाल करता था। लेकिन BJP की DDA ने पहले तो इस रास्ते को दरवाजा लगाकर रोक दिया और अब छठ पर्व के लिए घाट ना बने इसलिए यहां भारी संख्या में पुलिस और JCB खड़ी कर दी है। 8 साल से दिल्ली सरकार छठ घाट के लिए पैसा भी दे रही है, permission भी दे रही है लेकिन फिर भी छठ घाट नहीं बनाने दिया जा रहा। BJP दलित विरोधी है, पूर्वांचल विरोधी है।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला है। आप सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी पर पूर्वांचल विरोधी होने का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications