आबकारी मामला: AAP बोलीं- सीबीआई के सामने पेश होंगे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला

CBI Summoned Arvind Kejriwal: सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए 16 अप्रैल को तलब किया है।

Delhi Excise Policy Case

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के बाद अब आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, सीबीआई ने उन्हें समन भेजकर 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा है। इस समन पर अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार तक बता दिया।

सीबीआई के सामने पेश होंगे केजरीवाल: संजय सिंह
आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने समन की पुष्टि करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सीबीआई के सामने पेश होंगे। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की सोची समझी साजिश है। इस अत्याचार का अंत जरूर होगा। हमलोग डटकर इसका मुकाबला करेंगे।

अरविंद केजरीवाल सीबीआई से डरने वाले नहीं: संजय सिंह
संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का समन भेज रहे हैं। मैं PM मोदी को बताना चाहता हूं कि आप और आपकी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डुबे हुए हैं और अरविंद केजरीवाल की लड़ाई ये सीबीआई का समन भेजने से नहीं रुकेगी। 16 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने, जेल भेजने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की आपने जो साजिश रची है, उससे उनकी आवाज नहीं दबेगी।

संजय सिंह ने उठाए अडानी के मुद्दे
संजय सिंह ने कहा कि जिस दिन दिल्ली की विधानसभा में सीएम केजरीवाल ने कहा था कि देश के पीएम के दोस्त की कंपनी में लगा हुआ काला धन नरेंद्र मोदी का पैसा है, उसी दिन मैंने उनसे कहा था कि अगला नंबर आपका है। ये लोग पीएम का भ्रष्टाचार दबाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। सारा पैसा मोदी का लाखों-करोड़ रुपये उसी दिन से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पीएम मोदी ने साजिश रचनी शुरू कर दी और आज समन आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+