भाजपा का एक ही लक्ष्य आम आदमी पार्टी को खत्म करना: संदीप पाठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिस तरह से ईडी ने समन भेजा है उसके खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी का एकमात्र लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना और आम आदमी पार्टी को खत्म करना है।

संदीप पाठक ने कहा बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी का एक मात्र उद्देश्य यही है कि किसी भी तरीके से अरविंद केजरीवाल को हटाया जाए। पहले उन्होंने कानूनी तरीके से चुनाव के माध्यम से उन्हें रोकने की कोशिश की।
पहले दिल्ली और फिर पंजाब में कोशिश की लेकिन दोनों जगह वो फेल हो गए और जब गुजरात में AAP पार्टी पहुंची तब इन्हें समझ आना बंद हो गया।
इन्होंने सोचा कि केजरीवाल को कानूनी तरीके से हराना मुश्किल है फिर इन्होंने षड्यंत्र करना शुरू किया और हमारे पार्टी के बड़े नेताओं को झूठे आरोपों में गिरफ्तार करना शुरू किया। इसके बाद भी इन्होंने देखा कि पार्टी टूट नहीं रही है। तब इन्होंने आज केजरीवाल को समन जारी करवाया। ये देश के लिए आज दुर्भाग्य है कि पीएम नरेंद्र मोदी जिस तरीके से देश की संस्थाओं को एक-एक करके खत्म कर रहे हैं इतिहास उनको कभी माफ नहीं करेगा।
वहीं गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूँ। आपके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इनकी तानाशाही से भी लड़ते रहेंगे और दिल्ली के काम भी रुकने नहीं देंगे। चारों तरफ़ से खबर आ रही है कि मोदी जी की 2024 में विदाई हो रही है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी फेल हो गई। विपक्षी नेताओं के फोन हैक करवा रहे हो? ईडी-सीबीआई से आप लोगों को परेशान कर सकते हो, पराजित नहीं कर सकते।












Click it and Unblock the Notifications