AAP नेता संदीप पाठक ने किया दावा- इस चुनाव में गुजरात की जनता भाजपा अतिआत्मविश्वास तोड़ देगी

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्‍ली, पंजाब समेत अन्‍य राज्‍यों की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में चुनाव प्रचार की कमान आप नेता और सुनीता केजरीवाल ने संभाल रखा है।

आप नेता और कार्यकर्ता युद्ध स्‍तर पर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के अलावा मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल गुजरात में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंची।

sandeep

वहीं गुजरात के भावनगर में आप उम्‍मीदवार के प्रचार के लिए आप नेता संदीप पाठक पहुंचे और उन्‍होंने भाजपा को तानाशाह बताया। इसके साथ ही केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाले जाने का आरोप लगाया।

आप नेता संदीप पाठक ने कहा गुजरात के भावनगर और भरूच की जनता बदलाव के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने कहा पिछली बार विधानसभा चुनाव में भी गुजरात की जनता ने अरविंद केजरीवाल को भारी समर्थन दिया था। इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी अतिआत्मविश्वास में है। जनता उनका अतिआत्मविश्वास तोड़ देगी।

संदीप पाठक ने कहा उन्होंने अन्याय और अत्याचार करके अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है, जनता उन्हें जेल में डाल कर जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+