25 लाख की लूट के मामले में आप नेता गिरफ्तार

पुलिस ने आम आदमी पार्टी के युवा इकाई के अध्यक्ष नजीब को 25 लाख के पूट मामले में गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता नजीब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के युवा इकाई के अध्यक्ष नजीब को 25 लाख के पूट मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 साल के आप नेता नजीब को गन प्लाइंट पर एक शख्स से 25 लाख रुपए लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया।

 AAP leader najeeb arrested in 25 lakh robbery case in Delhi

पुलिस ने नजीब के पास से इस लूट का ज्यादातर रकम बरामद कर ली है। पुलिस को उसके पास से एक बिना लाइसेसं वाली पिस्टल और एक चोरी की बाइक के अलावा 6 लाख रुपए भी बरामद हुए है। नजीब ने पुलिस के सामने 20 से ज्यादा लूटपाट की घटनाओं में शामिल होने की बात क़ुबूल ली है।

पुलिस के मुताबिक 12 मार्च को नजीब ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिल्ली के मौजपूर इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट के दौरान इन लोगों ने फायरिंग भी की थी जिसमें एक आदमी घायल हो गया था। लूट के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन के इस साथी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसी आरोपी के बयान के बाद आप नेता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को फुरकान नाम के आरोपी ने आप नेता नजीब का नाम बताया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फुरकान पहले भी कई मामलों में फरार चल रहा था और वो इस गैंग को चला रहा था। फुरकान के बयान के बाद पुलिस ने जॉनी, फैसल, नावेद और उसके भाई नजीब को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+