दिल्ली में भाजपा केजरीवाल का विरोध करते-करते जनता की विरोधी हो गई है: आप

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक बार फिर से एमसीडी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। आप विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भाजपा पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ते-लड़ते अब दिल्ली की आम जनता से लड़ने लगे हैं। किसी भी काम का कैसे विरोध किया जाता है इसे भाजपा के नेताओं से सीखा जा सकता है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार को आगे 8 महीने हुए हैं लेकिन पिछले 8 महीनों में हमने कई अहम काम किए हैं। कर्मचारियों को उनकी सैलरी पहली तारीख को मिलने लगी है, पहले काफी देर से सैलरी मिलती थी। लेकिन आब भाजपा इसकी भी जांच कराना चाहती है कि आखिर कैसे कर्मचारियों को समय से सैलरी मिल रही है।

delhi aap

हमने कहा कि हम सारे स्कूलों के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे, उसका स्वागत करना चाहिए, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता कहते हैं कि हम सीसीटीवी कैमरे नहीं लगने देंगे, उसे तोड़ देंगे। दिल्ली के अंदर जो भी काम हो रहा है उसे भाजपा के लोग रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

इसका मकसद यह है कि भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। भाजपा दिल्लीवालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। भाजपा नहीं चाहती है कि दिल्ली वर्ल्डक्लास शहर बने, वह नहीं चाहते हैं कि दिल्ली आधुनिक शहर बने। केजरीवाल के लिए जो भाजपा वालों की नफरत है वह अब आम आदमी के लोगों के लिए देखने को मिल रही है।

मैं आपसे कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता से आप प्यार करो तभी दिल्ली की जनता आपसे प्यार करेगी। नकारात्मक राजनीति आपको आम लोगों से और दूर करने का ही काम करेगी। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी जनता विरोधी पार्टी बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+