दिल्ली में फिर लागू होगी 'मुख्यमंत्री जय भीम योजना', SC/ST स्टूडेंट को सीएम आतिशी ने दी बड़ी सौगात
New Delhi: दिल्ली सरकार ने फिर से 'जय भीम योजना' योजना को शुरू कर रही है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी द्वारा शुरू किए गए सभी योजनाओं को हम दोबारा शुरू करेंगे। इसी क्रम में दिल्ली सरकार 'मुख्यमंत्री जय भीम योजना' को दोबारा शुरू कर रही है। केजरीवाल ने इसके अलावा आज उपराज्यपाल पर भी निशाना साधा।
"मुख्यमंत्री जय भीम योजना फिर से शुरू होगी"
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, गरीबों के बच्चों की पढ़ाई के लिए AAP सरकार एक और क्रांतिकारी फैसला लेने जा रही है। BJP वालों ने दिल्लीवालों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली के लोगों को मैं तकलीफ में नहीं देख सकता, दिल्ली वाले मेरे परिवार का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि मैं जेल से बाहर आ गया हूं और बीजेपी द्वारा रोके गए सभी कामों को हम दोबारा शुरू करा रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली सरकार 'मुख्यमंत्री जय भीम योजना' को दोबारा शुरू कर रही है। 'मुख्यमंत्री जय भीम योजना' के तहत दलित, SC-ST, OBC और EWS समाज के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में कराई जाएगी। अब गरीबों के बच्चे भी तरक्की करके देश के विकास में अपना योगदान देंगे।

एलजी पर बरसे केजरीवाल
आगे केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में पुरानी सरकारों ने कोई काम नहीं किया था और इसलिए उन्हें LG से टकराना नहीं पड़ता था। सिसोदिया जी ने स्कूल बनाए और इसलिए उन्हें जेल जाना पड़ा। अगर हम भी कुछ काम ना करें तो हमें भी संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। हमारी किसी पार्टी से दुश्मनी नहीं है, हम व्यवस्था को ठीक करना चाहते हैं। BJP वालों ने फ़रिश्ते योजना भी बंद करा दी थी लेकिन अब हमने इसे दोबारा चालू करा दिया है।
इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को किसी भी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकेगा और भर्ती कराने वाले से कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा। इसके साथ घायल व्यक्ति के इलाज में आया पूरा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। इस योजना की वजह से अब तक हम लोग 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान बचा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications