'दिल्ली में गठबंधन नहीं तो 'INDIA' में जाना समय की है बर्बादी', कांग्रेस प्रवक्ता के बयान पर भड़की AAP
लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए देश भर की 26 राजनीतिक पार्टियां एकजुट होकर I.N.D.I.A नाम का गठबंधन बनाया है। जिसमें दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी शामिल है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों मे सीटों के बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन की अभी मींटिंग होनी बाकी है।
वहीं बुधवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियेां को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने बैठक की। जिसमें राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे।

जहां पहले ये माना जा रहा था कि दिल्ली में कांग्रेस इंडिया गुट में अपनी सहयोगी पार्टी आप के साथ सीटों का बंटवारा करके आम चुनाव सामजस्य के साथ आम चुनाव लड़ेगी वहीं इस बैठक के बाद दिल्ली में कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा ने ऐसा बयान दे डाला कि जिससे आम आदमी पार्टी का पारा चढ़ गया।
दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा दिल्ली में कांग्रेस पार्टी सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि बैठक में गठबंधन को लेकर बात नहीं हुई।
जिसके बाद विपक्षी गठबंधन इंडिया में दराद पड़ने और कांग्रेस की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ये कयास लगाए जाने लगे। हालांकि कांग्रेस पार्टी के दिल्ली इंचार्ज ने अलका लांबा के बयान का खंडन किया लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता लांबा के बयान के बाद आम आदमी पार्टी गुस्से से तमममा उठी है।
कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा "अगर वे (कांग्रेस) दिल्ली में गठबंधन नहीं बनाना चाहते हैं, तो इंडिया गठबंधन में जाने का कोई मतलब नहीं है, यह केवल समय की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि इंडिया अलायंस की अगली मुंबई में होने वाली अगली बैठक में शामिल होना है या नहीं।"
वहीं आप नेता विनय मिश्रा ने कहा कि भारत गठबंधन का कोई मतलब नहीं रहेगा। कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करने की जरूरत है।
बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एकजुट हुउ 26 राजनीतिक पार्टियों केे विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की तीसरी बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होगी। विपक्षी गठबधंन की पहली बैठक जून में पटना में हुई थी, इसके बाद दूसरी बैठक बेंगलुरू में हुई थी और अब अगली बैठक मुंबई में होने वाली है।
हालांकि गठबंधन में शामिल पार्टयों के बीच राज्यों में सीटों के बटंवारे को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है सभवत: इसको लेकर इंडिया गठबंधन नवंर में बैठक कर सकता है।
#WATCH | On attending INDIA alliance meeting, AAP spokesperson Priyanka Kakkar says "...If they (Congress) don't want to form an alliance in Delhi, then it makes no sense to go for INDIA alliance, it is a waste of time. The party's top leadership will decide whether or not to… pic.twitter.com/gLv4mg4dRf
— ANI (@ANI) August 16, 2023












Click it and Unblock the Notifications