आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ़ किया अपना विजन, कहा- जितनी भी लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे, पूरे मन से लड़ेंगे
Delhi News: आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। आप विपक्षी दलों के इंडिया अलायंस में शामिल है। दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने एक बयान में कहा है कि उनकी पार्टी को अलायंस द्वारा जिन सीटों पर चुनाव लड़ने की अनुमति मिलती है, वहां आप पूरे मन से चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा है, हमें जो भी सीटें दी जाएंगी, उसमे हम पूरे मन से चुनाव लड़ेंगे और सभी सीटें जीतेंगे। उन्होंने हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि 10 साल में हमने राष्ट्रीय सियासत में प्रभावी प्रभाव डाला है, पहली दफा विपक्षी दलों को स्कूल-अस्पताल का काम करने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन लोगों ने हमारा 'गारंटी' शब्द चुराकर गारंटी तो दी, लेकिन उसे ने उन्हें पूरा नहीं किया है, क्योंकि उनकी मंशा ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दी नए साल की शुभकामनाएं, कहा- खूब तरक्की करेंa












Click it and Unblock the Notifications