दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दी नए साल की शुभकामनाएं, कहा- खूब तरक्की करें

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल समेत दिल्ली के तमाम नेताओं ने नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लिखा कि 2024 की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ। प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि ये नया साल आपके सपनों के साकार होने का साल हो। आप सभी स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें और ख़ूब तरक़्क़ी करें।

kejariwal
सीएम अरविन्द केजरीाल के अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने भी लोगों को नव वर्ष की बधाई देते हुए लिखा कि आप सभी को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर करे ये साल आपके जीवन में सुख समृद्धि और कामयाबी लेकर आए और दिल्ली तथा भारत को हम सब मिलकर नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकें। एलजी ने आगे लिखा कि भारत सदैव विकास की सीढ़ियां चढ़ता रहे।

आम आदमी पार्टी की नेत्री और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने भी सोशल मीडिया पोस्ट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मुझे आशा है कि 2024 हम सभी के जीवन और हमारे देश में अपार खुशियां और समृद्धि लाएगा।

ज्ञात हो कि नववर्ष 2024 का उत्साह पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। भारत के सभी राज्यों के जनप्रतिनिधियो ने आमजनो के लिए नए साल का शुभकामना सन्देश जारी किया है।

यह भी पढ़ें Delhi Police Constable Result: SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+