'मैं करूंगा मोदी जी का चुनाव प्रचार', जनता की अदालत में ऐसा क्यों बोले अरविंद केजरीवाल?

Arvind Kejriwal: मैं दिल्ली चुनाव में मोदी जी का प्रचार करूंगा...यह बात दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार 06 अक्टूबर को 'जनता की अदालत' में कही। दरअसल, अरविंद केजरीवल छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे और यहां 'जनता की अदालत' में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी को चुनौती दी।

अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा, 'मोदी जी, फरवरी में दिल्ली का चुनाव है। 22 राज्यों में BJP की सरकार है। इन राज्यों में बिजली Free कर दो, मैं दिल्ली चुनाव में मोदी जी का प्रचार करूंगा।' इतना ही नहीं, केजरीवाल ने कहा कि अब डबल इंजन की सरकारें जा रही हैं।

Arvind Kejriwal

इनका एक इंजन तो लोकसभा चुनाव में ही खराब हो गया था। अब एक-एक राज्य से दूसरा इंजन भी खराब हो रहा है। देश के लोगों को समझ में आ गया है कि डबल इंजन की सरकार का मतलब 'महंगाई और भ्रष्टाचार' है। अब जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव होंगे तब भी ये कहेंगे कि डबल इंजन की सरकार बनवा दो, तब इनसे पूछना कि तुम्हें हरियाणा वालों ने दुत्कार कर क्यों निकाल दिया?

मणिपुर में भी डबल इंजन की सरकार है और वहां दो साल से आग लगी हुई है। ये पूरे देश में आग लगाना चाहते हैं। इसलिए आप लोग भी कह देना कि हमें नहीं चाहिए आपकी डबल इंजन की लूट वाली सरकार। इतना ही नहीं, हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के सामने आए एग्जिट पोल को लेकर भी केजरीवाल ने बीजेपी को घेरा।

उन्होंने कहा कि मैं कल शाम को टीवी देख रहा था, एग्जिट पोल आ रहे थे। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकारें जा रही हैं। देश में डबल इंजन फेल हो चुका है। पहला इंजन जून में फेल हो गया था, जब उन्हें 240 सीटें मिली थीं। दूसरा इंजन भी धीरे-धीरे झारखंड और महाराष्ट्र से फेल हो जाएगा।

कहा कि 10 साल तक इनकी हरियाणा में डबल इंजन की सरकार रही। तो ऐसा क्या किया इन्होंने कि हरियाणा में इन्हें आज कोई अपने गांव में नहीं घुसने दे रहा है। यूपी में 7 साल से इनकी डबल इंजन की सरकार हैं, कुछ तो आपने गड़बड़ की होगी जो लोकसभा चुनाव में यूपी में आपकी आधी सीट रह गई।

केजरीवाल ने आगे कहा कि इनकी (बीजेपी) 22 राज्यों में सरकारें हैं आप इनसे पूछना कि वे एक राज्य बता दें, जहां उन्होंने बिजली फ्री की हो। गुजरात में इनके 30 साल से सरकार है उन्होंने एक भी स्कूल ठीक नहीं कराया। 22 राज्यों में इनकी सरकारें हैं, एक काम ये बता दें जो इन्होंने अच्छा काम किया हो। अगली साल 17 सितंबर को पीएम मोदी रिटायर हो जाएंगे।

मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप इन एक साल में 22 राज्यों में कोई ऐसा काम करके दिखा दीजिए जो दिल्ली में हुए हैं। 10 साल में इन्होंने कुछ नहीं करा। जब आप रिटायर होंगे तो सब ये तो सोचेंगे कि आपने 10 साल तो कुछ नहीं किया लेकिन 11वें साल में तो कुछ किया।

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि 2015 में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने से पहले 8-8 घंटे के पावर कट दिल्ली में लगा करते थे। महंगे बिजली के बिल आते थे। कच्ची कॉलोनियों में महिलाओं को घंटों तक पानी के टैंकरों का इंतजार करना पड़ता था। सरकारी स्कूल जहां आम परिवार या गरीब परिवार के बच्चे जाते थे।

वहां न बैठने के लिए टेबल-कुर्सी होती थी, न ब्लैक बोर्ड होता था और न पढ़ाने के लिए टीचर होता था। सरकारी अस्पताल इतने बदहाल होते थे कि कोई वहां अपने परिजन को लेकर जाना नहीं चाहता था। कच्ची कॉलोनियां नर्क से कम नहीं होती थी। दिल्ली के लोग परेशान थे। 2015 में दिल्ली में एक चमत्कार हो गया।

दिल्लीवासियों ने अपने बेटे, अपने भाई, आम आदमी की आवाज उठाने वाले अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया। केजरीवाल वो व्यक्ति थे जिन्होंने एक-एक करके दिल्लीवासियों की समस्याओं का समाधान किया। वो काम करके दिखा दिए जो बाकी पार्टियां 75 साल में नहीं कर पाई थीं। 10 साल में 10 हजार किलोमीटर पानी की लाइन डलवाई। 5 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनवाई। आज 11 लाख महिलाएं रोज DTC बसों में फ्री यात्रा करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+