पूर्वी दिल्ली नगर निगम के हाउस में भिड़े AAP और BJP के पार्षद, जमकर चले लात-घूंसे

नई दिल्ली, मार्च 30। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिए गए बयान पर खूब हंगामा हो रहा है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार सियासी बयानबाजी हो रही है। ऐसे में बुधवार को तो पूर्वी दिल्ली नगर निगम हाउस में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। यहां आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद आपस में भिड़ गए। खूब धक्का-मुक्की हुई और लात-घूंसे तक चल गए। दोनों पार्टियों के पार्षदों ने एक-दूसरे पर सदन की गरीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की।

AAP BJP fight

आपको बता दें कि बुधवार को हाउस की कार्यवाही ईश्वरी दास को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई। श्रद्धांजलि देने के बाद तो आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान सदन के नेता सत्यपाल सिंह और अन्य पार्टी पार्षदों सहित भाजपा सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आप पार्षद आरोप लगा रहे थे कि दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने हाल ही में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन बीर सिंह पंवर ने बताया कि सदन में जल्द ही तू-तू-मैं-मैं वाला माहौल हिंसक हो गया और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके जवाब में बीजेपी के पार्षदों ने भी मारपीट की। वहीं दूसरी तरफ आप पार्षद और विपक्ष के नेता मनोज कुमार त्यागी का आरोप है कि सदन में सबसे पहले बीजेपी के पार्षदों ने मारपीट की शुरुआत की थी और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। आप ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के नेताओं ने महिला पार्षदों के साथ भी बदतमीजी और मारपीट की है।

केजरीवाल के घर पर हुआ हमला

आपको बता दें कि एक घटना यह पूर्वी दिल्ली नगर निगम हाउस में घटी तो वहीं इससे पहले अरविंद केजरीवाल के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ की। इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने 'केजरीवाल की हत्या की साजिश' का आरोप लगाया। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+