आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 'अंबेडकर फेलोशिप फॉर पॉलिटिकल चेंज' कैंपेन, सीएम अरविंद कही यह बात
Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीतिक फिजां को बदलने के लिए बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि आम आदमी पार्टी ने अंबेडकर फेलोशिप फॉर पॉलिटिकल चेंज शुरु करने का फैसला लिया है। इस फेलोशिप के माध्यम से चयनित फेलोज को फील्ड कैंपेन, मीडिया, संचार एवं अनुसंधान और डेटा विश्लेषण के कार्य में शामिल किया जाएगा

आम आदमी पार्टी की यह फेलोशिप 11 महीने के लिए होगी। काम करने का स्थान हाइब्रिड आधार पर तय किया जायेगा। इसका मकसद देश में नई सियासी रवायत को शुरु करना है। अरविंद केजरीवाल अपनी ट्वीट में लिखा है कि क्या आप एक युवा हैं? क्या आप देश बदलना चाहते हैं? क्या आप भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना चाहते हैं? तो बाबा साहिब अंबेडकर फेलोशिप में आप भी हिस्सा लें. आइए, मिलकर देश बदलते हैं! आइए, मिलकर देश की राजनीति साफ करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुसार अगर आप में भारतीय राजनीति को बदलने और भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने का जज्बा है तो यह फेलोशिप प्रोग्राम आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।
इसके अलावा हैंडल में कहा गया है कि आप अंबेडकर फेलोशिप फॉर पॉलिटिकल चेंज नाम से एक पहल शुरू कर रही है. इस फेलोशिप प्रोग्राम के शुरू के साथ राजनीतिक के प्रति उत्साही युवाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। जिनके पास राजनीति के प्रति जुनून हो और वह देश में बदलाव लाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications