मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा: 83वीं ट्रेन द्वारकाधीश के लिए रवाना, CM केजरीवाल बोले- बुजुर्गों से मिला खूब प्यार
दिल्ली में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 83वीं ट्रेन दिल्ली के बुजुर्गों को लेकर द्वारकाधीश के लिए रवाना की गई। यात्रा शुरू करने से पहले सभी बुजुर्ग यात्रियों के लिए त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया। यहां उन्हें विदा करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सबसे बुजुर्ग तीर्थयात्री कैलाश देवी को टिकट सौंपकर यात्रा टिकट वितरण का शुभारंभ किया।
सीएम केजरीवाल ने बुजुर्गों को यात्रा की शुभकानाएं देते हुए कहा कि दिल्ली से अब तक करीब 80 हजार बुज़ुर्ग तीर्थ यात्रा कर चुके हैं। हर हफ्ते जब भी तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन जाती है तो मेरी कोशिश होती है कि मैं यात्रा करने वाले सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने जरूर पहुंच सकूं।

आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स के अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा, "सीएम अरविंद केजरीवाल ने 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' के तहत बुजुर्गों को श्री द्वारिकाधीश जी लेकर जा रही 83वीं ट्रेन से यात्रा के लिए टिकट वितरित किए।
आप ने आगे कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाती है और यात्रा के दौरान रहने-खाने-पीने समेत सभी तरह की सुविधाओं का मुफ्त इंतजाम करती है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 82 ट्रेन जा चुकी है, ये 83वीं ट्रेन जाएगी। अब तक 80,000 बुजुर्ग तीर्थ स्थानों की यात्रा कर चुके हैं।
इस मौके पर तीर्थ यात्रियों को संबोधित करते हुए ने कहा, "हर हफ्ते ट्रेन जाती है, तीर्थ यात्रियों को लेकर, अब तक 82 ट्रेनें रवाना की जा चुकी हैं। अब तक 80 हजार तीर्थ यात्री यात्रा करने आ चुकी हैं। मैं देख रहा हूं बहुत सारी महिलाएं हैं। ट्रेन में मोहल्ले की सारी महिलाएं एक साथ जाती हैं तो एक माहौल बन जाता है। यात्रियों को संबोधित करते हुए सभी बुजुर्गों ठंड में विशेष ध्यान रखना होगा।"












Click it and Unblock the Notifications