AAP प्रत्याशी नरेश यादव ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, महरौली से मिला था टिकट, सोशल मीडिया पर बताई वजह

Naresh Yadav Mehrauli seat: दिल्ली के महरौली से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और इस सीट से उम्मीदवार नरेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अब उनकी जगह पार्टी ने महेंद्र चौधरी को महरौली सीट से चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है।

नरेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उन्हें बताया कि जब तक कोर्ट से वह बाइज्जत बरी नहीं हो जाते, तब तक वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं और मुझ पर लगाए गए इल्जाम राजनीति से प्रेरित और झूठे हैं।" नरेश यादव ने यह भी कहा कि वह महरौली के लोगों की सेवा करते रहेंगे और एक आम कार्यकर्ता के रूप में पूरी मेहनत से केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।

delhi news jpg

2016 में नरेश यादव के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

नरेश यादव के खिलाफ 2016 में पंजाब के मालेरकोटला जिले में कुरान की बेअदबी से जुड़ा मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उन्हें स्थानीय अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। 2016 में अज्ञात लोगों ने कुरान के पन्ने फाड़ कर मुस्लिम समुदाय के इलाके में फेंक दिए थे, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था। इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय ने स्थानीय अकाली दल विधायक के घर पर तोड़फोड़ की थी और स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी थीं।

आरोपियों ने लिया था नरेश यादव का नाम

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक मुख्य साजिशकर्ता विजय ने नरेश यादव का नाम लिया। उसने बयान में कहा था कि विधायक के कहने पर उसने मलेरकोटला में तनाव फैलाने के लिए कुरान के पन्ने फाड़ने की साजिश रची थी। नरेश यादव के चुनावी मैदान से बाहर होने के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने महेंद्र चौधरी को महरौली सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढ़ें संसद में प्रियंका गांधी को 1984 दंगे वाला बैग गिफ्ट, बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने दिया उपहार, देखिये VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+