संसद में प्रियंका गांधी को 1984 दंगे वाला बैग गिफ्ट, बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने दिया उपहार, देखिये VIDEO

Priyanka Gandhi Bag: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी इन दिनों अपने बैग को लेकर सुर्खियों में हैं। वह लगातार नए-नए बैग लेकर संसद पहुंच रही हैं, जिन पर विभिन्न विषयों से जुड़ी चीजें लिखी होती हैं। कभी बैग पर 'अडानी' तो कभी 'बांग्लादेश' लिखा होता है, जिससे वह चर्चा का केंद्र बन जाती हैं। इस बीच, बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी को एक बैग गिफ्ट किया है, जिस पर '1984' लिखा हुआ है। यह बैग 1984 के सिख दंगों की याद दिलाता है, क्योंकि बैग पर खून के छींटे भी बनाए गए हैं।

अपराजिता सारंगी ने पत्रकारों से कहा कि प्रियंका गांधी हमेशा नए बैग लेकर आती हैं, तो उन्होंने सोचा कि उन्हें एक बैग गिफ्ट किया जाए। बैग पर '1984' लिखा हुआ है और खून के छींटे इस घटना की याद दिलाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी ने बैग स्वीकार कर लिया, लेकिन इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

india news jpg

सुर्खियां बटोर रहा है प्रियंका का बैग

प्रियंका गांधी इन दिनों अपने बैग को लेकर चर्चा में हैं। वह लगातार नए-नए बैग लेकर संसद भवन पहुंचती हैं। उनके बैग पर भी कुछ नया नारा लिखा होता है। कभी अडानी, कभी बांग्लादेश, तो कभी फिलिस्तीन लिखा हुआ बैग सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने उन्हें 1984 दंगे की याद दिलाते हुए एक बैग दिया।

प्रियंका गांधी के बैग के सिलसिले की शुरुआत शीतकालीन सत्र के दौरान हुई। 10 दिसंबर को प्रियंका गांधी संसद में 'मोदी-अडानी भाई-भाई' लिखे बैग के साथ पहुंची थीं। इस बैग पर मोदी और अडानी की तस्वीरें थीं। राहुल गांधी ने इसे 'क्यूट' बताते हुए दिखाया था। इसके बाद 16 दिसंबर को प्रियंका गांधी ने एक बैग में 'फिलिस्तीन' लिखा दिखाया, जिसके बाद विवाद उठ गया था।

प्रियंका गांधी के बैग लिखा था'बांग्लादेश'

बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाया था कि वह फिलिस्तीन के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखा रही हैं, जबकि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को नजरअंदाज कर रही हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने एक बैग लिया, जिस पर 'बांग्लादेश' लिखा था, और उसमें बांग्लादेश के हिंदू और ईसाई समुदाय के समर्थन की बात कही गई थी।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रियंका गांधी के बैग पर एक कविता सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसका शीर्षक था "बैग में क्या है?" इस कविता में प्रियंका गांधी के बैग की आलोचना करते हुए कहा गया था कि उनके पास बस बैग ही बैग हैं, जिनमें कुछ भी नहीं है सिवाय बैग के।

मैंने सोचा एक बैग गिफ्ट करूं - अपराजिता
अपराजिता सारंगी ने जो बैग प्रियंका गांधी को दिया है उस पर 1984 लिखा हुआ है। यह बैग 1984 के दंगों की याद दिला रहा है। अपराजिता ने कहा कि वह संसद में नए-नए बैग लेकर आती हैं तो मैंने भी सोचा कि उन्हें एक बैग गिफ्ट करूं। यह बैग 1984 के दंगों की याद दिलाता है।

सीएम योगी ने कसा था तंज
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिलिस्तीन लिखा बैग संसद परिसर में लेकर जाने पर प्रियंका गांधी पर कटाक्ष किया था। आदित्यनाथ ने विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कहा था कि कांग्रेस की एक नेता संसद में फलस्तीन का बैग लेकर घूम रही थीं और हम उप्र के नौजवानों को इजराइल भेज रहे हैं। वायनाड से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी संसद में एक हैंडबैग लेकर जाती दिखीं, जिस पर लिखा था "बांग्लादेश के हिंदू और ईसाइयों के साथ खड़े हो।" इससे एक दिन पहले उन्होंने फलस्तीन लिखा हुआ एक हैंडबैग ले रखा था।

यह भी पढ़ें CG: अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ शीघ्र होगी कार्रवाई, BJP विधायक राजेश मूणत ने विधानसभा में दिखाए तेवर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+