Delhi MCD Election 2022 : AAP उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, देखिए किसे कहां से मिला मौका
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। आप की दूसरी सूची में एमसीडी की 116 सीटों के लिए कैंडिडेट्स की घोषणा की गई है।
Delhi MCD Election: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। आप की दूसरी सूची में एमसीडी की 116 सीटों के लिए कैंडिडेट्स की घोषणा की गई है। इससे पहले 134 सीटों के लिए नामों का ऐलान आप की ओर किया जा चुका है। आइए जानते हैं कि दूसरी सूची में दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी किन- किन नामों की घोषणा की है।

शनिवार देररात आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। जिसमें 116 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले 134 सीटों के लिए नामों का ऐलान आप की ओर किया जा चुका है। आप की पहली लिस्ट में पार्टी ने अधिकतर पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है
दिल्ली विधासभा की 68 सीटों के अंतर्गत आने वाली कुल एमसीडी की कुल 250 वार्डों के लिए सदस्यों के चुनाव होने हैं। जिसके लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा। 7 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। इसके लिए कुल 50 हजार से अधिक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की व्यवस्था की गई है।
एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट्स का नाम घोषित करने के साथ ही स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। आप के स्टार प्रचारकों की सूची में राजेंद्र पाल गौतम का नाम भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications