Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR की बारिश ने जीना किया मुहाल, Yellow Alert जारी, जानिए कब मिलेगी राहत?

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर इस वक्त बारिश हो रही हैं, जिसने सर्दी से परेशान लोगों को और परेशान कर दिया है। आईएमडी ने आज बारिश का 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है, आज दिनभर बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam

इसके बाद 5-6 फरवरी को कोहरा वापसी करेगा और 7 फरवरी को बर्फीली हवाएं भी झेलनी पड़ेगी, हालांकि सुखद बात ये है कि बारिश की संभावना नहीं है।

दिल्ली रेलवे स्टेशन से आज करीब दो दर्जन ट्रेनें भी लेट चल रही हैं, विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। भारतीय मौसम विभाग ने वैसे आज यहां पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।। आईएमडी का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं। फिलहाल बारिश के बाद भी प्रदूषण विद्यमान है।

दिल्ली के AQI की स्थिति काफी खराब

आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 299 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 289 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 298 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 281 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -297 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -287 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी है, आज सुबह से ही राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में स्नोफॉल हो रहा है। तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम आज शुष्क रहने वाला है , जबकि पूर्वोत्तर में भी बारिश की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+