Aaj Ka Mausam: गर्मी से उबल रही दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? क्या होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: गर्मी से उबल रही दिल्ली में पारा 40 डिग्री पार पहुंच चुका है। चिलचिलाती गर्मी में लोगों का घरों से बाहर निकलना मु्श्किल हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी गर्मी जबरदस्त रूप में रहने वाली हैं, हालांकि शाम तक हालात बदल सकते हैं।
आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं शाम तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे उमस बढ़ सकती है।

केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि यूपी में भी गर्मी का रौद्र रूप जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, हालांकि राहत भरी बात ये है कि 17 मई से लेकर 20 मई के बीच इन जगहों पर बारिश हो सकती है, अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से तापमान मेंं कमी आएगी।
देवरिया, गोरखपुर में आज हीटवेव अलर्ट जारी
बांदा, चित्रकूट, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं अगले 24 घंटों के लिए दक्षिण राजस्थान, भीलवाड़ा, जैसलमेर, छत्तीसगढ़, कालीकुंडा, बांकुरा में भी लू की चेतावनी जारी की गई है, लोगों को गर्मी में एहतियात बरतने को कहा गया है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज बारिश होने की संभावना
पूर्वोत्तर की बात करें तो असम, मणिपुर, सिक्किम में आज बारिश होने की संभावना है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। जिससे मौसम सुहाना हो सकता है।
कर्नाटक में भी मौसम ने करवट ली है
दक्षिण की बात करें तो कर्नाटक में भी मौसम ने करवट ली है, बेंगलुरु समेत कई जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज के लिए यहां अलर्ट जारी किया है।
हीटवेव से कैसे खुद को बचाएं
- दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें।
- यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर ढंक कर ही निकलें।
- ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
- सूती, हल्के और खुले कपड़े पहनें।
- सिर पर टोपी, छाता या गमछा रखें।
- दिनभर में नियमित अंतराल पर पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे।
- नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और ओआरएस जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।
- भारी, मसालेदार और तेलीय भोजन से बचें।
- ताजे फल और सब्जियां जैसे खीरा, तरबूज, ककड़ी का सेवन करें।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications