Rajasthan weather: राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, बीकानेर में धूलभरी आंधी, कई जिलों में बारिश

Rajasthan Weather: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से बुधवार को मौसम ने करवट ली। बीकानेर और श्रीगंगानगर सहित सीमावर्ती जिलों में तेज धूलभरी आंधी चली। बीकानेर और गंगानगर के कई इलाकों में धूल का घना गुबार छा गया, जिससे दृश्यता पर असर पड़ा। हनुमानगढ़ में भी तेज हवाएं चलीं और बादल मंडराते नजर आए। दक्षिणी राजस्थान के कोटा, झालावाड़, उदयपुर और डूंगरपुर जिलों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और बारिश दर्ज की गई।

Rajasthan Mosam: अगले तीन दिन लू की चेतावनी, फिर आंधी-बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी तीन दिन-15, 16 और 17 मई को बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। वहीं, 17 मई को जयपुर, भरतपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में एक बार फिर से आंधी और बारिश के आसार हैं।

Rajasthan weather

यह भी पढ़ें- Rajasthan Border: सीजफायर के बाद राजस्‍थान के 10 जिलों में उठाया गया बड़ा कदम, 2 जिलों में पाक की सिम बंद

Rajasthan Heatwave: गर्मी का प्रकोप जारी, श्रीगंगानगर सबसे गर्म

राज्य के कई हिस्सों में आज सुबह से मौसम साफ रहा। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में तेज गर्मी का असर देखने को मिला। दिन में इन जिलों का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में 43.4, बीकानेर में 43.9, जोधपुर में 41.6, अजमेर में 40.8 और राजधानी जयपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Rajasthan Sand tornado: बीकानेर में पाकिस्तान की ओर से आया रेत का बवंडर

बीकानेर में दोपहर के समय अचानक मौसम ने रुख बदला। पाकिस्तान की ओर से उठे रेत के बवंडर ने सीमावर्ती इलाकों को घेर लिया, जिससे आसमान पूरी तरह धूल और मिट्टी से ढक गया। तेज हवाओं के साथ छाए बादलों ने वातावरण को पूरी तरह बदल दिया। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में भी तेज हवा और बादल छाए रहे। वहीं, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हल्की बारिश दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+