Delhi Temperature: घने कोहरे की गिरफ्त में दिल्ली- NCR, शीतलहर का अलर्ट जारी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है।

Delhi Weather Today

Delhi Ke Mausam Ki Jankari: कड़कड़ाती ठंड से इस वक्त देश की राजधानी कांप रही है। घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिसकी वजह से ट्रेनें, फ्लाइट्स और बसें सभी बहुत धीमी गति से चल रहे हैं। पूरा एनसीआर इस वक्त घने कोहरे की गिरफ्त में है। दिल्ली के पालम और सफदरजंग में सुबह 5.30 बजे 50 मीटर और नोएडा में 25 मीटर विजिबिलिटी रही जबकि भटिंडा में सुबह 5.30 बजे 0 दृश्यता दर्ज की गई है।

Delhi Weather Today:


Delhi Temperature

थर-थर कांप रही दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है इसलिए नए साल का जश्न इस बार कोहरे और शीतलहर के बीच मनेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आस-पास रह सकता है, दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 380 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 386 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 381 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 379 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 371 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 375 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 386
Delhi Weather Today:


Noida Weather

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं यूपी , एमपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग ने यहां भी शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा है।

Weather: क्या है 'कोल्ड डे' और 'कोल्ड वेव' में अंतर?

कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी का दौर जारी है तो वहीं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गयाहै । इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+