Aaj Ka Mausam Delhi: ठंड से कांप रही है राजधानी, 3.3 डिग्री तापमान के साथ दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी सुबह
Delhi Weather News in Hindi: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से कांप रहा है। भारत मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जो औसत से चार डिग्री कम है।

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में मौसम का यही हाल होने वाला है इसलिए अलर्ट जारी है।
आपको बता दें कि कोहरे की वजह से दिल्ली की सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं और 18 ट्रेनें आज भी अपने निर्धारित वक्त से काफी देर मे चल रही हैं।
बहुत सारी उड़ानों को रद्द कर दिया गया
तो वहीं बहुत सारी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने पहले से ही लोगों के लिए ए़डवाइजरी जारी की थी, जिसे हर किसी को मानना काफी जरूरी है।
दिल्ली में स्कूल खुल गए हैं
दिल्ली में स्कूल खुल गए हैं लेकिन उनका समय बदल दिया गया है। दिल्ली सरकार ने रविवार को ही स्कूल खोलने के आदेश जारी किए थे। अब स्कूल सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि दिल्ली में सर्दी का प्रकोप जारी ही रहेगा तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली के कई इलाकों में हवा आज भी जहरीली ही है। AQI काफी खराब स्थिति में है।
कई राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी
कोहरे के लिए पहले से ही यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में पारा कई जगहों पर माइनस के नीचे चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी है , आईएमडी का कहना है कि आने वाले चार-पांच दिनों में मौसम का यही हाल रहने वाला है और मकर संक्रान्ति के बाद भी मौसम बदलने वाला नहीं है लेकिन ये पूरा हफ्ता सर्द भरा ही रहेगा।
तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहने वाला है। तमिलनाडु कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा , बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में आज मौसम ड्राई रहेगा लेकिन शाम तक बारिश देखने को मिल सकती है जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी , छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कोहरे और कोल्डवेव का अलर्ट जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications