बीवी से झगड़े के दौरान पति ने की फायरिंग, बालकनी में खड़ी महिला के पेट में जा लगी गोली

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में ससुराल आए दामाद के गुस्से का शिकार पड़ोस में रहने वाली महिला हो गई। ससुराल से बीवी को ले जाने के लिए आए पति ने झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग कर दी। अवैध कट्टे से निकली गोली सीधे जाकर ऊपर फ्लैट की बालकनी में खड़ी महिला को लगी। घटना में घायल हुई महिला को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली चलाने वाला आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया।

a man fired in air while fight with wife neighbour injured

मिली जानकारी के मुताबिक, नरेला B2 इलाके में जावेद नाम का शख्स ससुराल आया हुआ था। जावेद नरेला के ही कुरैनी का रहने वाला है। यहां नरेला के B2 ब्लॉक में ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर जा रहा था और काफी झगड़ा कर रहा था। उसके बाद इस शख्स ने हवाई फायर किया और गोली बालकनी में खड़ी महिला को पेट में जाकर लगी। पड़ोसियों का कहना है कि कई दिनों से पति-पत्नी की लड़ाई चल रही थी। शुक्रवार रात को भी उसने अपनी पत्नी को पीटा वह जबरन उसे कार में बिठाकर ले जा रहा था।

a man fired in air while fight with wife neighbour injured

उसी खींचतान के दौरान पति अपनी कार से निकला और उसके बाद उसने देसी कट्टे से हवाई फायर किया जिसकी गोली से रचना घायल हो गई। रचना की उम्र 30 साल है। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। हमलावर शख्स की तलाश में नरेला पुलिस जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+