Video:दिल्ली में DTC की बस में लगी आग, हुई खाक
डीटीसी की बस में आग का दायरा बढ़ता इससे पहले ही बस खाली हो गई थी।
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित विकास मार्ग पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दिल्ली परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बताया गया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

घटना स्थल पर तुरंत दिल्ली पुलिस और फायरब्रिगेड पहुंची और आग को बुझाने में कामयाबी पाई। बताया गया कि बस के पिछले हिस्से में आग लगी।

हालांकि आग का दायरा बढ़ता इससे पहले ही बस खाली हो गई थी। आग लगने के बाद ट्रैफिक पर काफी असर पड़ा और गाड़ियों को किनारे से भेजा जा रहा था ताकि कोई दुर्घटना ना हो।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications