दिल्ली मेट्रो के बाहर पेड़ में जंजीरों से जकड़ी मिली 8 साल की बच्ची, वजह चौंकाने वाली है

Recommended Video

    Delhi Metro Station के बाहर जंजीरों से जकड़ी मिली 8 साल की बच्ची । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। अपनी टीम के साथ पहुंची दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने बुधवार को एक मेट्रो स्टेशन के पास एक चौंकाने वाला नजारा देखा। दिल्ली के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के बाहर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने एक आठ साल की बच्ची को लोहे की जंजीरों से जकड़ा हुआ पाया। स्वाती मालीवाल ने पिछले दिनों भीख मांगने वाली दो बच्चियों भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया था, जिसे वह बुधवार को देखने गई थीं। हालांकि इसी दौरान उन्होंने आठ साल की एक छोटी बच्ची को जंजीरों से बंधा पाया। बच्ची के मां-बाप ने ही उसे जंजीरों से बांध रखा था। मां-बाप का दावा है कि बच्ची नशे की आदी है और उसे नशा करने से रोकने के लिए ही उन्होंने ये कदम उठाया है।

    8 yr old girl found chained to tree near delhi metro

    स्वाती मालीवाल ने अपने बयान में कहा है कि भिक्षावृत्ति कर रही दो छोटी लड़कियों को इससे मुक्त कराने के बाद आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल उनके माता-पिता की पहचान करने आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास गई थीं। बच्ची के माता-पिता परिवार के साथ बाहर फुटपाथ पर रहते हैं। बच्ची के परिवार में 11 सदस्य हैं जिनमें 9 बच्चे हैं। मालीवाल ने बताया कि मौका-ए-वारदात पर बच्ची की मां गर्भवती मिली है और पिता शराब के नशे में पाया गया था।

    8 yr old girl found chained to tree near delhi metro

    हालांकि जंजीर से जकड़ी बच्ची कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पेड़ के जरिए जंजीरों से जकड़ी बच्ची को देखकर पूरी टीम सकते में आ गई थी। स्वाती मालीवाल ने बच्ची की बाकी बहनों से बात की तो उन्होंने बताया कि वे दिनभर भीख मांग कर 300 रुपये के आसपास जुटा लेती है और रात में मेट्रो स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर अपने माता पिता व अन्य भाई बहनों के सात सोती हैं।

    भिक्षावृत्ति से मुक्त कराई गईं लड़कियों को दिल्ली महिला आयोग की तरफ से बृहस्पतिवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। दिल्ली महिला आयोग ने बाल कल्याण समिति से इन बच्चियों के पुनर्वास का निवेदन किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+