Delhi: 7 माह की गर्भवती को जिंदा जलाया, ससुराल वालों पर आरोप, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

दिल्ली के बवाना में 7 महीने की गर्भवती महिला को आग के हवाले कर दिया गया है। आरोप है कि पीड़िता को ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। जिसका गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।

Delhi Women Commission

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। न्यू ईयर पर कंझावला कांड के बाद अब बवाना में 7 माह की गर्भवती महिला को पेट्रोल डालकर आग लगाने की घिनौनी वारदात सामने आई है। आरोप है कि गर्भवती को ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया है, जिसका अब महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

गर्भवती महिला को जिंदा जला देने के इस सनसनीखेज वारदात के बाद दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी कर पूरी घटना की जानकारी मांगी है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि बवाना में 7 महीने गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया। लड़की बुरी तरह से झुलस गई और उसका अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। पीड़िता की हर संभव सहायता भी कर रहे हैं। दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं!

पीड़िता ने पुलिस को दिया बयान

वहीं अब इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि घायल खुशबू (पीड़िता) सात महीने की गर्भवती है और सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसका पति वीर प्रताप भी झुलस गया था। पीड़िता के बयान के अनुसार एक लड़के द्वारा अलाव में पेंट थिनर फेंकने के बाद वह जल गई थी, जिसके पास वह बैठी थी।

भाई ने लगाए गंभीर आरोप

इधर, पीड़िता के भाई का आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और जला दिया गया था। मामला एसडीएम नरेला के संज्ञान में लाया गया है। आपको बता दें कि बीते कुछ वक्त से दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले श्रद्धा वॉकर केस फिर कंझावला हादसा अब गर्भवती महिला को जिंदा जलाने की वारदात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+