दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 6500 मरीज

नई दिल्ली, मई 15। राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होता दिख रहा है। शनिवार को नए मामलों में बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 6430 नए मामलेे सामने आए हैं, जबकि 337 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11592 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके अलावा संक्रमण दर भी 11 फीसदी तक आ गई है।

Arvind kejriwal

दिल्ली में अभी तक 21 हजार मरीजों की जा चुकी है जान

आपको बता दें कि दिल्ली में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13 लाख 87 हजार 411 जा पहुंची है। इसके अलावा 12 लाख 99 हजार 872 मरीज अभी तक कोरोना को मात दे चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से अभी तक कुल 21,244 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में 15 दिन के अंदर 1000 ICU बेड तैयार किए- केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हमारे डॉक्टर और इंजीनियरों ने मिसाल कायम की है, मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं। साथ ही सरकार भी हेल्थ सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 15 दिन के अंदर 1000 ICU बेड तैयार किए गए हैं।

दिल्ली में आज से खुल रहा है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में आज से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक की शुरुआत हो रही है, जिसके बाद होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को 2 घंटे के अंदर ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकेगी। केजरीवाल ने बताया कि हर जिले में हम 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक खोल रहे हैं। इस बैंक के जरिए होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों और अस्पताल से घर आकर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहने वाले लोगों को ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी। केजरीवाल ने बताया कि 1031 पर कॉल करके ऑक्सीजन कंसट्रेटर की मांग कर सकते हैं।

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी कोरोना के नए मामलों में कमी देखी गई थी। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के नए 8506 मिले थे और 289 मरीजों की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि ये दूसरा मौका है, जब दिल्ली में दूसरी बार कोरोना के 10 हजार से नीचे मरीज मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+