ऐसे 5 छात्र नेता जो DU-JNU से चुनाव जीतकर राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचे, पढ़ें सभी के बारे में यहां
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2023 के परिणाम कुछ ही देर में सामने आ जाएंगे। इस परिणाम में एबीवीपी की जीत पक्की मानी जा रही है। छात्रों ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं कि ऐसे 5 छात्र नेता कौन हैं जो DU-JNU से चुनाव जीतकर राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचे। नीचे पढ़ें सभी छात्र नेता की सूची और उनसे जुड़ी सारी जानकारी...
कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। उनकी छात्र राजनीति जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से शुरू हुई थी जहां वह अखिल भारतीय छात्र परिषद (AISF) की तरफ से छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। बता दें कि AISF कम्युनिस्ट पार्टी का छात्र संघ है। कन्हैया कुमार तब चर्चा में आए थे जब जेएनयू में उनके ऊपर अफजल गुरु को फांसी के खिलाफ एक छात्र रैली में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। इसके बाद वह 2019 में बेगूसराय से कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। हालांकि, गिरिराज सिंह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फिर सितंबर 2021 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

विजय गोयल-भाजपा
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी छात्र राजनीति के निकले हैं। गोयल एबीवीपी के टिकट पर 1977-78 का डूसू अध्यक्ष का चुनाव जीत चुके हैं।
अरुण जेटली-भाजपा
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी छात्र राजनीति में खासे सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 1974- 75 में एबीवीपी के टिकट पर छात्रसंघ चुनाव लड़ा और अध्यक्ष चुने गए। उस समय तक एनएसयूआइ का किला कोई भेद नहीं पाया था। श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स से पढ़ाई करने वाले जेटली ने उस समय एनएसयूआइ के प्रत्याशी को हराया था।
अजय माकन- कांग्रेस
अजय माकन 1985 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के अध्यक्ष बने। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले माकन फिर दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के ताकतवर संघ के अध्यक्ष बने। 1993, 1998 और 2003 में दिल्ली से विधायक चुने गए। 2004 में पहली बार लोकसभा में चुने गए और फिर आवास और शहरी विकास मंत्री, खेल मंत्री और गृह राज्य मंत्री रहे।












Click it and Unblock the Notifications