दिल्ली में कोरोना वायरस के 41 नए मामले, पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं

नई दिल्ली, 29 सितंबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट जारी है। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए जबकि इस बीच महामारी की वजह से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। कोरोना वायरस से अब तक दिल्ली में कुल 25,087 लोग जान गंवा चुके हैं लेकिन बिते कुछ दिनों से शून्य मौतें हुई हैं। इस बीच दिल्ली में कुल 392 एक्टिव मामले हैं, जिसमें से 107 मरीजों को होम आइसोलनेशन में रखा गया है।

41 new cases of coronavirus in Delhi not a single life lost in last 24 hours

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने की वजह से अब दिल्ली में सामाजिक गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 0.6 है जबकि एक्टिम मामलों की दर 0.027 है। वहीं, रिकवरी दर की बात करें तो दिल्ली में 98.23 फीसदी की दर से मरीज ठीक हो रहे हैं। आज सामने आए 41 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14,38,821 पर पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में अब 22 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दिया। जिसके बाद दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 14,13,342 पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना को मात देने की तरफ बढ़ता राजस्थान, पिछले 24 घंटे के अंदर 33 में से 30 जिलों में नहीं मिला कोई केस

स्वास्थ्य मंत्रालय की बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के भीरत कुल 71,983 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक 2,75,96,473 लोगों को सैंपल लिए जा चुके हैं। दिल्ली में कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या 97 है। इस बीच टीकाकरण अभियान भी तेजी से जारी है, आज 180663 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इसमें से 81572 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और 99091 लोगों को दूसरी डोज दी गई। अब तक दिल्ली में 17557752 लोगों को कोरोना वायरस का पहला या दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इस बीच राजधानी में 1 नवंबर, 2021 से नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल फिर से खोलने का ऐलान भी कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+