दिल्ली में हैं 403 अवैध पार्किंग, मेयर शैली ने लिस्ट जारी की और ईमेल पर शिकायत करने को कहा
दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने बुधवार को राजधानी दिलीी में नगर निगम के अधीन चल रही 403 अवैध पार्किंग की लिस्ट जारी क है। इसके साथ ही शैली ने दावा किया कि दिल्ली में चल रही इस अवैध पार्किंग में दिल्ली के लोगों से मनमाना पैसा वसूल कर रहे हैं।

दिल्ली के मेयर ने कहा इन ये किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही मेयर ने कहा इन अवैध पार्किंग चलाने वालों को बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने ईमेल एड्रेस [email protected] जारी किया है। दिल्ली में संचालित हो रही 403 अवैध पार्किग के अलावा अगर किसी को अन्य अवैध पार्किंग के बारे में जानकारी हे उसके बारे में तुरंत जानकारी दें।
मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा नगर निकाय शहर में सभी अनधिकृत पार्किंग स्टैंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दिल्ली के 12 एमसीडी जोन में सभी 403 अधिकृत पार्किंग स्थलों की एक विस्तृत सूची जारी की और कहा इनके अलावा किसी भी पार्किंग (लॉट) को अनधिकृत स्थान माना जाएगा।
शैली ओबेरॉय ने दिल्ली की अवैध पार्किंग को जनता और नगर पालिका दोनों के लिए दुखती रग बताते हुए कहा "पूरी दिल्ली शहर पार्किंग की समस्या से जूझ रही है, उन्होंने कहा ये समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि इसके कारण ट्रैफिक जाम हो रहा है और जनता को असुविधा हो रही है। इसके अलावा ये अनधिकृत पार्किंग स्थलों को कोई कर नहीं देना पड़ता है
दिल्ली मेयर ने कहा दिल्ली में AAP ने 10 गारंटी का वादा किया था, जिसमें अवैध पार्किंग भी एक मुद्दा था। उन्होंने कहा दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से राज कर रहा है लेकिन यहां पर पार्किंग की समस्या भयावह हो गई है।
उन्होंने कहा इस अवैध पार्किंग के जरिए एक तरफ तो लोगों से मनमाना पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है और इन अवैध पार्किंग के कारण लोगों को सड़क जाम का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जल्द ही दिल्ली को इस अवैध पार्किंग के जाल से निकाला जाएगा।
Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/tDoMvrxomQ
— Dr. Shelly Oberoi (@OberoiShelly) March 20, 2024












Click it and Unblock the Notifications