दिल्ली के आजादपुर में 4 मंजिला मकान गिरा, 2 की मौत
दिल्ली स्थित आजादपुर में एक मकान गिर गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित आजाद मार्केट में 4 मंजिला मकान गिर गया। हादसे में 2-3 लोगों के बिल्डिंग में फंसे होने की आशंका है। घटना स्ठल पर आठ दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस घटना में 1 की मौत हो गई है। बताया गया कि मलबे से 2 लोगों, मां और बेटी को बाहर निकाला गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां मां की मौत हो गई और बेटी सुरक्षित है।

डीसीपी नॉर्थ मधुर वर्मा ने कहा कि अब मलबे में और कोई नहीं है लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है। घटनास्थन पर NDRF को भी बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications